खबरें बिहार

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कृति के लिए हमेशा याद किए जाएंगे एलपी शाही : अजीत

–पुण्यतिथि पर याद किए गए एलपी शाही
— भूमिहार ब्राह्मण समाजिक  फ्रंट ने अर्पित किया भावभीनी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। महान स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व केंद्रीय मंत्री ललितेश्वर प्रसाद शाही के चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट ने सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
        स्थानीय बीबीगंज स्थित पूर्व मंत्री अजीत कुमार के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा  की अध्यक्षता फ्रंट के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने किया। मौके पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि स्वर्गीय शाही भले आज हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा मुजफ्फरपुर व  वैशाली के लिए किए गए कृति उन्हें सदा सदा के लिए अमर रखेगा। उन्होंने कहा की स्वर्गीय शाही जीवन पर्यंत शिक्षा, संस्कृति, विकास, व सामाजिक सद्भाव के मिसाल  बने रहे । मुजफ्फरपुर में मेडिकल कॉलेज , ला कॉलेज सहीत दर्जनों शैक्षणिक व सामाजिक संस्थान का निर्माण, देश के पैमाने पर इस नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालय का स्थापना समाज को शिक्षा के क्षेत्र आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। हम सब उनके इस कृति पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं।
                 स्वर्गीय शाही को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में फ्रंट के प्रदेश महासचिव धर्मवीर शुक्ला , युवा के अध्यक्ष शांतनु सत्यम तिवारी, छात्र के अध्यक्ष अंकेश ओझा , फ्रंट के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार शर्मा ,श्री कृष्णा, पप्पू सिंह , मनीष कुमार, सुमन सिंह, निखिल कुमार, नागेंद्र गिरी, रंजीत चौधरी, संतोष कुमार साही, सुरेंद्र प्रसाद सिंह पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, दिव्यांशु गौरव, विनय ठाकुर आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *