मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बावन बिगहा स्थित मदन मोहन झा के आवास पर मैथिली परिषद की बैठक आयोजित की गई जिसमें परिषद के नए कार्यकारिणी का गठन किया गया। परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष गंगा प्रसाद झा ने अपनी अस्वस्थता की वजह से अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देते हुए नए कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। पर्यवेक्षक के रूप में सुरेंद्र नाथ ठाकुर ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के नए सदस्यों की घोषणा की जिसमें अजयानंद झा महासचिव, रंजना झा अध्यक्ष, सबिता चौधरी उपाध्यक्ष, विजेतानन्द झा, प्रवीण कुमार झा सह सचिव, सुबोध कुमार झा कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों में आनंद झा, सुधाकर झा,शांतिभूषण पाठक, उदय कुमार झा आदि प्रमुख रहे। संरक्षक मंडल में गंगा प्रसाद झा,सुरेंद्रनाथ ठाकुर आदि चुने गए। उक्त कार्यक्रम में अजय शंकर पाठक, चंद्रमणि पाठक, सुनील कुमार ठाकुर, रजनीश मिश्र,कुमार उदय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
भाजपा महिला मोर्चा ने महिला बिल को संसद में पेश करने पर जश्न मनाया
मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। बहुप्रतीक्षित महिला आरक्षण बिल 19 सितम्बर को लोकसभा में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया। इसको लेकर देश भर की महिलाओं में जश्न का माहौल है। इस बिल को लेकर मुजफ्फरपुर में भी जश्न का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले महिलाओं ने इस बिल […]
गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा हिंदू नव वर्ष का आयोजन किया गया
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा माड़ीपुर स्थित होटल जेके रेजिडेंसी में हिंदू नव वर्ष का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता अशोक कुमार, जिला खादी ग्राम उद्योग के सचिव विरेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार और रजनीश कुमार उपस्थित थे। अधिवक्ता राजीव अशोक कुमार ने कहा कि हिंदू […]
काजीमहमदपुर थाने के पुलिसकर्मी को महिला मोर्चा ने बांधी राखी
–समाज के रक्षक को राखी बांध कर दिया सम्मान-डाॅ ममता रानी मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को शहर के काजीमोहमदपुर थाने के सभी पुलिसकर्मी को राखी बांधी।मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह प्राचार्य डॉ ममता रानी ने कहा कि जो हर पहर और हर परिस्थिति मे हमारी रक्षा करते है उनका […]