खबरें बिहार

वेद ध्वनि के बीच सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर जन जागरण धर्मरथ रवाना

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। सोमनाथपुरी, पैगम्बरपुर कोल्हुआ बैरिया में 12-21 मई को होने जा रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए वेद ध्वनि के बीच  जन जागरण धर्मरथ  रवाना किया गया। इस मौके पर यज्ञाचार्य बाबा गरीब नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने कहा कि यज्ञ में सहयोग करने वाले का सर्व मनोकामना पूर्ण होती है।  जिस इलाके में सहस्त्र चंडी यज्ञ होता है उस इलाके में सुख, समृद्धि व शांति आती है। कैलाशी कृष्णा रानी उर्फ कृष्णा माता बम ने कहा कि सहस्त्र चंडी महायज्ञ जनमानस के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा। बाबा विशेश्वर नाथ महादेव मंदिर के संस्थापक
मुख्य यजमान अधिवक्ता अरुण पांडे ने कहा कि महायज्ञ में बिहार समेत नेपाल से भी साधु संतों का आना सुनिश्चित है।  महायज्ञ में रासलीला के साथ संतों का प्रवचन व मेला का आयोजन किया गया है। इससे पहले  सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर आज 21 मार्च मंगलवार  को  यज्ञाचार्य पंडित विनय पाठक के सानिध्य में मीडिया प्रभारी पंडित हरिशंकर पाठक ने स्वर प्रथम  विधि विधान से गौरी गणेश, भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, राम दरबार श्रीहनुमान जी का  षोडशोपचार पूजन किया। इस मौके पर चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के संरक्षक पंडित शंभूनाथ चौबे, सुरेश सिंह, राजीव कुमार ,उमेश सिंह, सौरभ कुमार ,दिलीप महतो, चुटुन तिवारी,  लक्ष्मण सहनी, विकास चौबे, सरोज पाठक एवं बड़ी गणमान्य शामिल हुए।  महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *