खबरें बिहार

होटल द एवीआर में पापिया के गीतों ने बांधा समां, नया साल का जश्न रहा खास

पटना (जनमन भारत संवाददाता)। नव वर्ष के जश्न में डूबे लोगों ने शहर के होटल द एवीआर में देर रात मस्ती करते हुए नव वर्ष के आगमन का आनंद उठाया। होटल में लोग डीजे के धुन पर रात भर नाचते नजर आए। फ़िल्मी गीतों पर झूमते हुए लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। जैसे – जैसे रात ढलते जा रहा था लोग और जोश के साथ नए साल का स्वागत करने के तैयार थे। कार्यक्रम में जौनी डांस ट्रूप ने अपने जबरदस्त डांस से लोगों को रात भर झुमाया। वहीँ डीजे सैम ने अपने डीजे की धुन से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में लोगों की मस्ती में चार चाँद लगाया चर्चित गायिका पापिया गांगुली ने। पापिया ने एक से बढ़कर गीतों को गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। होटल द्वारा आयोजित न्यू ईयर ईव पार्टी – 2022 में एंकर वर्षा ने भी अपने हसमुख अंदाज से लोगों को एंटरटेन किया। कार्यक्रम में रात भर हाई वोल्टेज डांस और म्यूजिकल इवेंट का तड़का लगता रहा जिससे होटल में आए दर्शकों का मनोरंजन होता रहा।

होटल के एफ एंड बी मैनेजर कुंदन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथियों ने कई तरह के व्यंजनों और मॉकटेल्स का लुत्फ उठाया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सरकार द्वारा जारी कोविद गाइडलाइन्स के अनुरूप किया गया जिसमें सभी लोगों ने सुरक्षित रहते हुए मस्ती की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *