खबरें बिहार

ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को ध्यान में रखते हुए हमें अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना चाहिए: वी. एस. पांडेय

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। डीएवी पब्लिक स्कूल, खबड़ा में वन महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। वन महोत्सव को प्रत्येक वर्ष जुलाई के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। वन महोत्सव के महत्व और आवश्यकता से हर कोई परिचित है। उत्सव के उपलक्ष्य में स्कूल परिसर की साज-सज्जा ‘जंगल थीम’ को ध्यान में रखकर की गई। सभी छात्र-छात्राएं इस सजावट से बहुत प्रसन्न और आकर्षित हुए।

इस अवसर पर बच्चों के बीच  पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, जंगल थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस कंपटीशन, विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को वन महोत्सव से संबंधित विभिन्न जानकारियां और संदेश दिए गए। बच्चों को जंगल सफारी, भारत के विभिन्न क्षेत्रों के परिस्थितिकी तंत्र और विभिन्न प्रकार के जंगलों के बारे में बताया गया। बच्चों को ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बताते हुए ‘पेड़ लगाओ-जंगल बचाओ’ के लिए जागरूक किया गया तथा बताया गया कि पर्यावरण का संरक्षण करें ताकि आने वाले समय में हमें आक्सीजन को पीठ पर लेकर चलना नहीं पड़े।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य वी. एस.पांडे ने बच्चों को बताया  कि वर्तमान में पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है, ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को ध्यान में रखते हुए हमें अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना चाहिए। डीएवी संस्था शिक्षा, सेवा संस्कार की भावना पर कार्यरत है तथा सामाजिक सेवा और समाज में हो रहे बदलाव हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु तत्पर है।

उन्होंने छात्र- छात्राओं को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों तथा अभिभावकों के बीच हर्ष का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *