खबरें बिहार

नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के चुनाव में हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाना भाजपा की साजिश: मो. जमाल

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा की आरक्षण विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड द्वारा जिला समाहरणालय परिसर में विशाल महा धरना का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज कुमार किसान ने की।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद जमाल ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादी नेता है। देश में कॉर्पोरेट घराने की सरकार चल रही है, चार करोड़ युवाओं का रोजगार भी छीनने का काम केंद्र की सरकार ने की है। वहीं पार्टी के महानगर अध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा कि मुजफ्फरपुर में साठ हजार से अधिक जनता दल यू का सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसमें आधी आबादी महिलाओं को सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया है। पार्टी ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर बिहार में हो रही नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के चुनाव में हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने को लेकर भाजपा की साजिश करार दिया है।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री दसई चौधरी ने कहा कि जदयू जनता के बीच जाकर नीतीश कुमार के विकास की बात रखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क है इसे अब जनता जान चुकी है। भाजपा कभी नहीं चाहती की समाज का दबा कुचला गरीब वर्ग आगे बढ़े, और भाजपा संविधान में प्रदत्त पिछड़ों के अधिकारों को समाप्त करना चाहती है। इस कड़ी में वर्तमान में बिहार में चल रहे नगर निकाय चुनाव में पटना हाई कोर्ट द्वारा अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर लगाई गई रोक पर भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। हमारी सरकार इस रोक के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय में अपना पक्ष रखेगी ।

पूर्व मंत्री रंजू गीता ने कहा कि भाजपा झूठ की खेती की है। बिहार में विकास का नाम है नीतीश कुमार। बिहार के विकास मॉडल आज हर प्रदेश अपना रहा है। भाजपा के नेता काम करने के बजाय झूठ का प्रचार कर रहे।

महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल ने धरने का संचालन किया। इस अवसर पर प्रभारी रामनाथ रमन, चंद्रिका साहू, विनोद कुशवाहा, राजू कुशवाहा, प्रो. शब्बीर अहमद पप्पू, प्रभात रंजन, इरफान दिलकश, इरशाद गुड्डू, रामेश्वर सहनी, श्याम सुंदर पटेल, प्रदुमन कुशवाहा, अभिषेक कुमार, महेश शाह रमेश ओझा विप्लवी समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *