खबरें बिहार

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम का शुभारंभ मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय पांडे ने किया

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम का शुभारंभ
किसान मोर्चा  के जिला अध्यक्ष विजय पांडे के अध्यक्षता में ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम सकरा विधानसभा के जोगनी गांव में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया।
वही सकरा के जोगनी गांव के अंतर्गत किसान मोर्चा मुजफ्फरपुर के सम्मानित मंत्री हेमंत कुमार सिंह के दरवाजे पर गौ पूजन, ट्रैक्टर पूजन एवं कृषि यंत्र पूजन जिला अध्यक्ष विजय पांडे के द्वारा किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश से जिला के प्रभारीअंजनी कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर लोकसभा प्रभारी रत्नेश सिंह, सकरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन राम, किसान मोर्चा के महामंत्री ठाकुर कमलेश सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, ,मंत्री संजीव झा ,सुकेश कुमार ,मंजय राम, कोषाध्यक्ष रणधीर कुमार, प्रवक्ता विक्की कुशवाहा ,अमरनाथ सिंह ,लीची प्रकोष्ठ के संयोजक अखिलेश्वर शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा एवं तीनों मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *