खबरें बिहार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का डुमरी चौक पर हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा बजाकर प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का मोतिहारी जाने के क्रम में डुमरी चौक पर बैंड बाजा एवं फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। हाल ही में भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंदा देवी एवं पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों के साथ अखिलेश सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। चंदा देवी ने प्रदेश अध्यक्ष का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया।

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री चंदा देवी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश के संपूर्ण विकास में अपना योगदान दिया है और आगे भी कांग्रेस पार्टी ही देश का राजनीतिक भविष्य है। ऐसे में किसी भी सांप्रदायिक शक्ति को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। क्योंकि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और हमेशा रहेगा। इसे कोई भी राजनीतिक शक्ति कमजोर नहीं कर सकती है।


वही पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि पार्टी पूरे दम काम के साथ बिहार में चुनाव लड़ेगी।

स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता मझौली खेतल विकास मंच के अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार गुप्ता ने किया एवं संचालन वार्ड सदस्य राजेश नारायण तिवारी ने किया।

स्वागत करने वाले प्रमुख लोगों में अमिताभ शरण सिन्हा उर्फ पुटटु , सरपंच पति भोलाराम, उमेश गौतम, प्रमोद दास, प्रेम पासवान, राजेंद्र राम, रवि गुप्ता ,सुमित राज, प्रिंस गुप्ता, कुणाल गुप्ता, रमेश गुप्ता, रमेश राय, सीताराम साह, बिरजू साह, धर्मशिला देवी, सुदामा देवी, तेतरी देवी, दुखिया देवी, केसरी देवी, सहित दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *