नई दिल्ली (जनमन भारत संवाददाता)। अखिल भारतीय महिला परिषद की जबलपुर शाखा की डा.सीमा अग्रवाल 6 भगवान दास रोड मे पूरे भारत का दौरा साइकिल पर करते हुए आई। उनका बापनू घर के पूरे कर्मचारियों और रेजिडेंट्स ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वह दिल्ली से कश्मीर और उसके बाद कन्या कुमारी तक जाएगी। उनका सफर चालीस दिन का है। वह महिलाओं को सदेंश देना चाहती है कि महिला और पुरुष को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। महिला भी किसी से कम नहीं है वो अगर ठान ले तो किसी भी क्षेत्र में बराबरी का कार्य कर सकती हैं।अखिल भारतीय महिला परिषद्ध डा.सीमा के साथ है। उक्त जानकारी बापनू घर की इंचार्ज मेगदलीन मैरिन ने दी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाना है। हम महिलाओं के अधिकार को सशक्त करने की दिशा में हर कदम बढ़ाएंगे।
