खबरें बिहार

अखिल भारतीय भगवान परशुराम परिषद के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा भगवान परशुराम का भव्य जन्म उत्सव कार्यक्रम मनाया गया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। अखिल भारतीय भगवान परशुराम परिषद के द्वारा परशुराम धाम बघनगरी में भगवान परशुराम का वैदिक तरीके से आचार्य प्रहलाद मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा भव्य जन्म उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। वही उसके बाद बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी संस्थापक अध्यक्षता अवधेश मिश्रा ने की और मंच संचालन संगठन के जिला महामंत्री चंद्रशेखर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार मोटर फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि यहां बीते 15 सालों से परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है जिसमें मैं प्रत्येक वर्ष उपस्थित होता हूं और इस संस्था के लिए हम हमेशा तत्पर होते हैं। वही मेरा प्रयास होता है कि कोई भी परशुराम वंशी जहां जिस रूप में हो मैं सहयोग करता हूं। वही महान विद्वान महान डॉ. शश्यामसुंदर दास ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतारों रहे हैं और उन्हें उन्होंने ही रामा अवतार की भी घोषणा की है कि राम का अवतार हो चुका है और भगवान परशुराम के जीवन चरित्र से हमें सीखना चाहिए। वही प्रोफेसर राम इकबाल शर्मा ने कहा कि हम लोग भगवान परशुराम के वंशज हैं और उनकी पूजा करते हैं और परशुराम बंधुओं को संगठित होने की जरूरत है। वही अनमोल मिश्रा ने बताया कि मानवाधिकार के सबसे पहले संस्थापक भगवान परशुराम ही थे। जहां-जहां अत्याचार देखते थे वहां उनका फरसा उठता था  और प्रत्येक परशुराम बंसी को चाहिए कि एक दूसरे को सहयोग करें, जो जहां पर जिस रूप में आगे बढ़ रहा है। उसको उस रूप में बढ़ने में सहयोग दें। वही पराशर हॉस्पिटल के निदेेशक विजयेश पराशर ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य देव हैं और हम लोग हर क्षेत्र में परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएं। मौके पर प्रमुख लोगों में जितेंद्र शर्मा, मुक्तेश्वर सिंह, विकास ठाकुर, नवीन मिश्रा, शिव चंद्र मिश्रा, दीनबंधु क्रांतिकारी, अभिषेक ठाकुर, प्रभात त्रिवेदी, नीलमणि मिश्रा, अजय मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, चंदन मिश्रा, राम नारायण मिश्रा, गोपाल मिश्रा आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *