खबरें बिहार

डीएवी पब्लिक स्कूल पाटलिपुत्र कॉलोनी में महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस समारोह का आयोजन संपन्न हुआ

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभापति, आर्य युवा समाज बिहार एवं बिहार क्षेत्र के समस्त डीएवी विद्यालयों की ओर से महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस सादगी के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सुबह में यज्ञ हवन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा बिहार के कार्यकारी प्रधान एवं मंत्री, उप क्षेत्रीय पदाधिकारी एस. के. झा, आर्य युवा समाज बिहार के प्रधान एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी के.के. सिन्हा एवं विद्यालय की प्राचार्या के. प्रिया के साथ-साथ उपसभा आर्य युवा समाज बिहार तथा डीएवी के पदाधिकारियों के साथ-साथ कई प्राचार्य ने बड़े उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। यज्ञ के पुरोहित अरविंद शास्त्री एवं मनोज शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया।


इसके बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की प्राचार्य के प्रिया ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा पुष्पगुच्छ भेंट की। सभी आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने स्वागत भाषण में महर्षि दयानंद के जीवन एवं उनके महान योगदान पर प्रकाश डाला।

वही प्रदेशिक प्रतिनिधि सभा बिहार के एसके झा ने महर्षि दयानंद के द्वारा किए गए महान कार्यों का वर्णन करते हुए डीएवी संस्थाओं का आर्य समाज से संबंध एवं इतिहास का स्मरण किया तथा सभी प्राचार्य को इस बात को ध्यान में रखने के लिए कहा। आर्य समाज बिहार के प्रधान एवं सह-क्षेत्रीय पदाधिकारी के के सिन्हा ने भी स्वामी दयानंद के दर्शन एवं उनके कार्यों के बारे में बताया। वही दरभंगा डीएवी स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल कटनी, मध्य प्रदेश के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके सिन्हा आदि ने भी अपने-अपने विचार रखें। विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक मनमोहक स्वागत गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।


स्कूल की शिक्षिका वंदना एवं रामकृष्ण ने महर्षि के जीवन चरित्र पर मनमोहक यशोगान प्रस्तुत किया। संजय ठाकुर एवं दीपक मिश्रा ने मनमोहक गीत द्वारा दयानंद की झलक दिखला कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सह वरिष्ठ पूर्व प्राचार्य एच. एन. झा ने सभी आगत अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन विद्यालय की शिक्षिका प्रीति तथा अरविंद शास्त्री ने किया। आगत सभी प्राचार्य तथा संगीत शिक्षकों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभा के पदाधिकारियों तथा अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *