खबरें बिहार

शिक्षा मंत्री के बयान पर भाजपा युवा मोँचा ने किया पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी और प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। रामचरितमानस पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान पर विरोध प्रदर्शन रूकने का नाम नही ले रहा इसी क्रम में शनिवार को स्थानीय कल्याणी चौक पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा मंत्री का यह बयान बेहद शर्मनाक है। इन्होने एक एक हिन्दुओ और सनातन धर्म का अपमान किया है। उन्होंने मुख्यमन्त्री से मांग किया कि तत्काल प्रभाव से शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें जिन्होंने सनातन धर्म के शास्त्र के बारे में इस तरह की बातें कही है। उन्हें एक मिनट अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है ।
पुतला दहन में मुख्य रूप से प्रवक्ता प्रभात कुमार भाजपा नेता नंदकिशोर पासवान, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष साकेत शुभम ठाकुर ,अमित सिंह राठौर, अमरेश कुमार विपुल महामंत्री संतोष रंजन सिद्धार्थ कुमार, विकास गुप्ता. गिरी राज सिंह फैंस क्लब के जिलाध्यक्ष मुकुल सिंह भूमिहार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा रवि रंजन शुक्ला उर्फ टिंकू शुक्ला शांतनु शेखर, गरीब नाथ मंडल अध्यक्ष  प्रणवभूषण मोनी, आदित्य कुमार, विपुल झा,देवेश ठाकुर, नीतीश चंदन आदि युवा साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *