खबरें बिहार

ब्राह्मण टोली में काली पूजा संपन्न

–नारियल फोड़कर कर मानते है मन्नत
–आह्वान ,महाआरती,अन्नकूट ,कन्यापूजन के बाद विसर्जन शोभायात्रा
 –कोलकाता से आये ढाक नृत्य ने सभी का मन मोहा
 मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। ब्राह्मण टोली  स्थित संगत स्कूल प्रांगण मे बाबा फतेहचंद की जीवित समाधी श्मशान स्थल पर पुरे धुम धाम मे मां काली की चल प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान से वैदिक और तांत्रोक्त मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न हुई।
    पूजा के प्रधान पुजारी व आयोजक पंडित आचार्य डाॅ चंदन उपाध्याय ने बताया कि दिपावली की रात 10 बजे मां काली के आवाह्न के साथ पूजा प्रारंभ हो गयी अगले दिन ग्रहण उपरांत रात्री मे महाआरती और बुधवार को 551 कन्याओं का कन्यापूजन और महाप्रसाद का वितरण हुआ।वहीं कोलकाता से आये ढाक नृत्य ने सभी का खूब मन महो और सभी को एक बार झूमने पर विवश कर दिया।वहीं संध्या मे पूरे धूम धाम से ढाक नृत्य व गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अखाराघाट बुढी गंडक मे मां की प्रतिमा विसर्जित कर दी गयी।
    मन्नत पूरा होने के लिए फोरते है श्रीफल
       मन्नत पुरा होने के लिए लोग यहां श्रीफल अर्थात नारियल फोङते है तथा मन्नत पुरा होने पर पुनः नारियल फोङते है
   पूजा मे गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक,पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा,निवर्तमान मेयर राकेश कुमार पिंटू,वरिष्ठ भाजपा नेत्री डाॅ ममता रानी,पुर्व उपमेयर विवेक कुमार,वरीय नेत्र चिकित्सक डाॅ पल्लवी सिन्हा,संजीव शर्मा सहित दर्जनो गणमान्य शामिल हुए।
     इस दौरान मुख्य यजमान अमीत कुमार,पूजन आचार्य लड्डू झा,आचार्य भरत झा,आचार्य अनील मिश्र,पंडित प्रमोद ओझा,आचार्य अजय झा,आचार्य संजय झा,सुमित कुमार,प्रभात कुमार,मनीष कुमार,संजय कुमार,पवन मेहता,विक्की,गौतम सहित दर्जनो स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *