खबरें बिहार

महाकाल सेवा दल ने भारत माता की आरती और दीपोत्सव से मनाया अमृत महोत्सव

–वंदे मातरम गान से की भारत माता की आरती
–तीन दिवसीय हर घर झंडा के अभियान का हुआ समापन
–भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से गुंजायमान हुआ वातावरण
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। महाकाल सेवा दल के द्वारा 13 से 15 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान का समापन स्वतंत्रता दिवस के संध्या मे समाहरणालय स्थित भारत माता नमन स्थल पर भारत माता की वंदे मातरम गान के साथ महाआरती कर एवं 75 रूपी दीपोत्सव बना कर समापन हुआ।
     इस दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम,झंडा उचां रहे हमरा विश्व विजयी तिरंगा प्यारा के खूब नारे से पुरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
   इस दौरान दल के संरक्षक प्रभात कुमार,अध्यक्ष आकाश चौधरी,अजीत पटेल,प्रकाश चौहान,शिवम,संजय जयसवाल,साकेत शुभम,अमित,कृष्ण,आकाश राजपूत,अमरनाथ चौधरी,मनीष चौधरी,सागर,रतन,रमेश,सीमा चंद्रवंशी,मोनिका,चंदा,सोनम,प्रतिमा,पूनम,मेघा,सुप्रिया,शुरूची, निहाल चौधरी,नेहा सहित दर्जनो स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *