खबरें बिहार

चौथे ऑल इंडिया रिपब्लिक कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2024 में मुजफ्फरपुर जिले के टीम का नेतृत्व वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। 27 तथा 28 जनवरी को डॉन बॉस्को एकेडमी दीघा पटना में आयोजित हुए चौथे ऑल इंडिया रिपब्लिक कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2024 में मुजफ्फरपुर जिले के  टीम का नेतृत्व वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। महिला टीम प्रभारी के तौर पर कोमल कुमारी टीम कोच राज कुमार, टीम मैनेजर मनीष कुमार भी मौजूद थे। 2 स्वर्ण,10 रजत तथा 5 कांस्य पदक समेत कुल 17 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

पहले दिन बालिका वर्ग में शुभांगी ने 12 वर्ष बालिका वर्ग के +50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर खाता खोला। उसके बाद भारती कुमार ने 12 वर्ष बालिका वर्ग के -45 किलोग्राम रजत पदक,स्वर्ण कर्णिका ने 12 वर्ष बालिका वर्ग के +50 किलोग्राम रजत पदक, स्नेहल श्री ने 13 वर्ष बालिका वर्ग के +40 किलोग्राम रजत पदक

प्रतीक्षा कुमारी ने 13 वर्ष बालिका वर्ग के +50 किलोग्राम रजत पदक,जानवी कुमारी ने 13 वर्ष बालिका वर्ग के +40 किलोग्राम कांस्य पदक,आंचल कुमारी भारती ने 13 वर्ष बालिका वर्ग के -40 किलोग्राम रजत पदक, राधिका कुमारी ने 14/15  वर्ष कैडेट बालिका वर्ग के +55 किलोग्राम रजत पदक तथा कोमल सुल्तानिया को 14/15 वर्ष कैडेट बालिका वर्ग के +55 किलोग्राम में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

दूसरे दिन की शुरुआत भी अच्छी रही बालक वर्ग में राजकुमार ने सीनियर बालक वर्ग के -67 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक से खाता खोल शुरुआत की।

इसके बाद राजा कुमार ने सीनियर बालक वर्ग के -67 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक, रंजित कुमार ने सीनियर बालक वर्ग के +68 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक पदक, तबरेज आलम ने 14/15 वर्ष कैडेट बालक वर्ग में रजत पदक, संस्कार ने 12 वर्ष बालक वर्ग के -45 किलोग्राम में कांस्य पदक, तौहीद आलम ने 12 वर्ष बालक वर्ग के -50 किलोग्राम में रजत पदक, अर्णव ने 13 वर्ष बालक वर्ग के -55 किलोग्राम में रजत पदक, प्रियम कुमार झा ने 13 वर्ष बालक वर्ग के -55 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस मौके पर स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष अभय कुमार अतुल, महासचिव पंकज कांबली, पूर्व अध्यक्ष नलिन कुमार, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *