खबरें बिहार

महात्मा गांधी की 74 वी पुण्यतिथि मनाई गई

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। जिला किसान कांग्रेस की ओर से महात्मा गांधी की 74 वी पुण्यतिथि गांधी मैदान पोखरैरा के प्रांगण में  महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने गांधी जी के विचारों पर विस्तृत से प्रकाश डालते हुए कहा कि 1917 में गांधीजी पोखरैरा के प्रांगण में ग्रामीणों के साथ इसी मैदान में  बैठक किए थे और  सत्याग्रह की लड़ाई में  भाग लेने का आह्वान किए थे। गांधी जी ने देश के लिए जो किया है, उसे देश सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्शों अहिंसा की प्रेरणा, सत्य की ताकत ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

श्री सिंह ने आगे कहा कि अंग्रेजों के काले कानून के खिलाफ गांधीजी ने विरोध शुरू की। इस एक्ट के तहत बिना मुकदमा चलाए किसी व्यक्ति को जेल में भेजने का काला कानून था। फिर गांधी जी ने सत्याग्रह की घोषणा की, दांडी यात्रा की और भारत छोड़ो आंदोलन किया। उन्होंने आगे कहा सबसे पहले राष्ट्रपिता का आह्वान सुभाष चंद्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को रंगून रेडियो स्टेशन से  दिए अपने भाषण में गांधी जी को राष्ट्रपिता  कहकर संबोधित किया था। आज जरूरत है गांधी के विचारों को घर-घर पहुंचाने की। आज देश विकट परिस्थितियों से जूझ रहा है। हमें समय रहते गांधी के विचारों पर चलना पड़ेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू चौधरी ने की। संचालन प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार  ने किया। इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में संजय कुमार सिंह, आलोक शर्मा, राजीव कुमार उर्फ राजू चौधरी, नीरज कुमार, निर्भय कुमार, ओंकार नाथ चौधरी, राजू राम, बालक नाथ सहनी, दीपू ठाकुर, मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद जलाल,  मोहम्मद हसमत, वीरेंद्र राय, चांद मोहम्मद, गुड्डू कुमार सिंह,  मन मन तिवारी, चितरंजन सिंह, अजीत कुमार सिंह, दिनेश सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *