

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। डॉक्टर विध्या कुमारी के द्वारा आमगोला रोड स्थित अभिराम नर्सिंग होम में एनीमिया पर हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया ।रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वधान में इनर व्हील मुजफ्फरपुर और इनरव्हील क्लब ऑफ पुष्पांजलि द्वारा निशुल्क हेल्थ कैम्प लगाया गया। जिसमें करीब 60 से अधिक महिलाओं का फ़्री एनीमिया का जाँच किया गया। साथ ही महिलाओं को जागरुक किया गया और उनको बताया गया कि अपने खानपान का विशेष रूप से ध्यान दे। महिलाओं को निशुल्क दवा भी दिया गया |
इस मौक़े पर डॉक्टर शोभा रानी , रूपा सिन्हा, गोपाल प्रकाश , सुधा सिंह , सिल्की सिन्हा , आत्रेयी गुप्ता, संगीता वर्मा ,लिली शाहू ,मेनका गुप्ता , बब्ली, भूमि कुमारी आदि उपस्थित रही।