खबरें बिहार

स्वामी सहजानंद किसान संगठन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। स्वामी सहजानंद किसान संगठन के भगवानपुर स्थित सभागार में देश के पांचवें प्रधानमंत्री किसानों के युगपुरुष स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। संगठन के जिला अध्यक्ष शंभू शरण ठाकुर ने चौधरी चरण सिंह के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश शर्मा, नीरज, उमेश त्रिवेदी, नवल किशोर शर्मा, अवधेश कुमार सिंह, अभिजीत कुमार, शाहिद रजा, सुनाम खान, संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांग्रेसी नेता महंत संजीव ओझा आदि उपस्थित थे। संगठन के जिला अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि किसानों की ज्वलंत समस्याएं तथा खाद बीज कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, धान अधिप्राप्ति आदि को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी के कार्यालय में आगामी 27 दिसंबर को किसानों का समूह खुदीराम बोस स्मारक से चलकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा। उक्त जानकारी संगठन के जिला अध्यक्ष शंभू शरण ठाकुर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *