खबरें बिहार

उपनयन के माध्यम से हम अपने संस्कृति और संस्कार को ग्रहण करते हैं: डॉ अनमोल मिश्र

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। अखिल भारतीय भगवान परशुराम परिसद के प्रधान कार्यालय परसुराम धाम विष्णुपुर बघनगरी में आयोजित कार्यक्रम सामूहिक उपनयन संस्कार आचार्य प्रह्लाद मिश्र ,आचार्य रामानुज शर्मा के द्वारा बैदिक रीति रिवाज से उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ।
वही परिसद के संस्थापक अवधेश मिश्रा(संत जी) ने बताया कि इस तरह के आयोजन संगंठन के द्वारा प्रत्येक वर्ष करवाया जाता हैं। इस तरह के आयोजन से लोग समय से जागरूक हो, ऐसा परिसद का प्रयास है। वही पर कांग्रेस नेता धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि यह समाज के लिए अनूठा प्रयास है।
वही डॉ अनमोल मिश्र ने बताया कि उपनयन के माध्यम से हम अपने संस्कृति और संस्कार को ग्रहण करते हैं। वही डॉ मोनालिशा ने बताया कि यह संगठन समाज के हित के लिए इस तरह का कार्येक्रम करता रहा है। जो कि बहुत ही सराहनीय हैं।
वही अभिषेक कुमार गोलू ने बताया कि सामूहिक उपनयन संस्कार के माध्यम  से जो खर्च का बचत होता है, समाज के लोगो को चाहिए कि वह बचत का पैसा बच्चों के शिक्षा में लगाये।
मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला अध्यक्ष विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार गोलू, महा मंत्री चंदशेखर प्रसाद सिंह, पारस नाथ मिश्र, नवीन मिश्र, राम प्रसाद पांडेय, रणधीर कुमार पंकज, राम नारायण मिश्र, राधेश्याम मिश्र, मुन्ना मिश्र, हरेंद्र ठाकुर, जय नारायण मिश्र, अजय मिश्र, नीलमणि मिश्र, चैतन्य तिवारी, राजीव मिश्र, शुशांत कुमार, रमेशचंद्र मिश्रा, उमा शंकर मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *