खबरें बिहार

अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा बुजुर्गों के अधिकारो के बारे में जागरूकता अभियान चलाया

नई दिल्ली (जनमन भारत संवाददाता)। पालम महिला समिति साऊथ वेस्ट की दिल्ली शाखा ने अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा बुजुर्गों के अधिकारो के बारे में अधिवक्ता श्रेया, डा.ममता गुप्ता व निगम पार्षद भुपेन्द्र गुप्ता, मंजू गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी आदि ने बुजुर्गों को जागरूक किया।

संस्था की मेगदलीन मेरिन ने सभी को दिल्ली पुलिस के द्वारा बुजुर्गों के लिए चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही निगम पार्षद भूपेंद्र गुप्ता ने भारत सरकार द्वारा बुजुर्गों और महिलाओं के लिये चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वही अस्मिता थियेटर से आयी टीम ने बुजुर्गों के साथ होने वाले अत्याचारों के बारे मे नाटक दिखाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में बुजुर्ग महिलाओं के बीच संस्था द्वारा कम्बल बांटे गए। इस कार्यक्रम में डॉ. सुनीता, गनीता, सुनीता शर्मा, चन्दा, अनीता, मनीषा, कमला आदि ने अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *