खबरें बिहार

25 को मालवीय जयंती पर जुटेंगे बीएचयू के सैकड़ों पूर्ववर्ती छात्र

–पूर्व मुख्य सचिव बिहार राम उपदेश सिंह को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान
पटना (जनमन भारत संवाददाता)। महामना मालवीय मिशन बिहार इकाई की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पूर्ववर्ती छात्रों की ओर से 25 दिसंबर 2021 को होटल मौर्या में मालवीय जयंती मनाई जाएगी। भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की 160वी जयंती में बीएचयू के पूर्ववर्ती छात्रों जुटान होगा। साथ ही विज्ञान, कला, प्रशासन, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह बातें महामना मालवीय मिशन के अध्यक्ष उदय सिंह ने कही। आर ब्लॉक के पीएनटी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें शामिल होने के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री से लेकर लोक सभा अध्यक्ष व राज्य सभा के उप सभापति को भी पत्र भेजा गया है। कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों की ओर से स्मारिका का भी विमोचन होगा। कार्यकारी अध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि सूबे के पूर्व मुख्य सचिव रामउपदेश सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। उनके अलावा वैज्ञानिक देवांश अर्पित को एनआरआई सम्मान, इंदौर के आईजी हरिनारायणचारी मिश्रा को विशिष्ट सम्मान, पूर्व वीसी प्रो हरीकेश सिंह को शिक्षा सम्मान तथा दरभंगा महाराज के वंशज कपालेश्वर सिंह को भी विशिष्ट सम्मान से नवाजा जाएगा। मीडिया प्रभारी रविशंकर सिंह ने बताया कि आयोजन में बीएचयू के छात्रों की ओर से मालवीय जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के अलग अलग क्षेत्र में उनके संदेश को प्रचारित प्रसारित किया जाएगा। छात्रों के संगठन को सभी स्तरों पर मजबूत करते हुए बीएचयू के लोगों को भावनात्मक रूप से भी एक डोर में बांधा जाएगा। रविंद्र उपाध्याय ने कहा कि बीएचयू से निकले करीब पांच लाख बिहारी देश दुनिया में परचम लहरा रहे हैं। इनमें से सभी क्षेत्रों के लोगों का जुटान नई पीढी को मालवीयजी से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा। आयोजन में बीएचयू के कुलगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा बीएचयू में गुजारे गए दिनों की यादें भी जीवंत होगी। मौके पर समाजसेवी शिवजी चतुर्वेदी, आलोक कुमार सिंह, रजनीकांत, अंकित समेत अन्य रहे। वहीं, बीएचयू एलुमिनी एसोसिएशन की ओर से तैयारियों को लेकर बैठक भी हुई। इसमें आयोजन को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई।
इनका होगा सम्मान रू
चिकित्सा सम्मान डॉ बी के अग्रवाल, गुड गवर्नेंस सम्मान पूर्व डीजीपी आर के मिश्रा, कानून विद सम्मान पी के शाही, कृषि अन्नदाता सम्मान हरि गोविंद सिंह, कला संस्कृति तबला वादक स्वर्गीय गुरु शिव कुमार सिंह जी को मरणोपरांत दिया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण सम्मान श्रीमती गिरिजा देवी, लोक कल्याण सम्मान अभय कुमार, पत्रकारिता जगत सम्मान शिशिर सिन्हा, खेल में प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह को, विशिष्ट सम्मान में हरिनारायण चारी मिश्रा प्रथम आई इन्दौर, एवं मनोज कुमार चीफ पोस्ट मास्टर उड़ीसा में पदस्थापित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *