खबरें बिहार

23 अप्रैल को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर जगदीशपुर में तिरंगे की शान में राष्ट्र भक्तों का होगा समागम: रंजन

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। आगामी 23 अप्रैल को भोजपुर जिला के जगदीशपुर में भाजपा के बैनर तले मनाए जाने वाले 1857 स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। कार्यक्रम को यादगार व ऐतिहासिक बनाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने स्थानीय डाक बंगला रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे  क्रांतिकारियों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। विजयोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। जिले के सभी 41 संगठनात्मक मंडल, शक्तिकेन्द्र  व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी कार्यक्रम में आवश्यक है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि  राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में तिरंगे की शान में राष्ट्रभक्तों का समागम होगा। इस मौके पर रिकार्ड संख्या में तिरंगा भी जन-जन के हाथों में लहराएगा।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद अजय निषाद ने बैठक को
संबोधित करते हुए कहा कि 23 अप्रैल को भोजपुर के जगदीशपुर में 1857 के महानायक व वीर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा ने 75 हजार से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय किया है जो विश्व रिकार्ड बनने का मार्ग सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पर 1857 में आजादी की पहली लड़ाई बाबू वीर कुंवर सिंह ने लड़ी थी। उनकी हुंकार से अंग्रेजी सत्ता की चूलें हिल गई थीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि फिरंगी सरकार के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम में वीर कुंवर सिंह की बहादुरी के विषय में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को बताएं और धूमधाम से विजय दिवस को मनाएं।
वहीं जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने बैठक में साधन संसाधन को लेकर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि विजयोत्सव कार्यक्रम में पूरे बिहार में मुजफ्फरपुर कैसे अव्वल बने इसकी चिंता आज से की जाए। ताकी विजयोत्सव में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम मे मुजफ्फरपुर से कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग अधिक से अधिक सभा स्थल पर कैसे पहुंचे।
        बैठक को पूर्व विधायक केदार गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, चंदा देवी, महामंत्री धर्मेंद्र साहू, मनोज सिंह, जिला मंत्री रविकांत सिन्हां, संजीव झा, कृष्ण बल्लभ यादव, जिला मीडिया पभारी धनंजय झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पाण्डेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री नंदकिशोर पासवान, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री आशिष अग्रवाल, अलिमुद्दिन चुन्नू, अनिल कुमार सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत रत्न यादव, मनोज नेता, अमित राठौर की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *