खबरें बिहार

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या : डॉ.हेम नारायण

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारों पर ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ ओरिएंट क्लब से कल्याणी चौक तक आक्रोश मार्च निकाला, जिसमें सैकड़ों महिलाएं व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
आक्रोश मार्च को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला संगठन प्रभारी राकेश कुमार साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की तानाशाही चरम सीमा पर पहुंच गई है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र के ऊपर काला धब्बा है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा इस तरह से गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या है।
एक चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री को बिना किसी ठोस साक्ष्य के गिरफ्तार करना कहीं से भी उचित नहीं है। केजरीवाल की गिरफ्तारी देश की राजनीति में नयी क्रांति का आग़ाज़ बनेगी। डॉ विश्वकर्मा ने कहा कि एक इंसान को क़ैद कर सकते हो, लेकिन उसकी सोच को कैसे क़ैद करोगे?
पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय कुमार मयंक ने कहा कि भारत तानाशाही से मुक्त होगा। अरविंद केजरीवाल ने तानाशाह मोदी से देश को मुक्ति दिलाने के लिए सिर पर कफ़न बांध रखा है।
आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश सिंह डॉ जमील अहमद, डॉ. रंजन भारती, संघर्ष कुमार पासवान, वीरेंद्र राय मुमताज खातून सहित सैकड़ो लोग  मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *