खबरें बिहार

चाणक्य विद्यापति सोसाइटी ने 259 बच्चों का कराया उपनयन

–धर्मसमाज संस्कृत महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ संस्कार महोत्सव
मुजफ्फरपुर। चाणक्य विद्यापति साेसाइटी के संस्कार महोत्सव में 259 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ।धर्मसमाज संस्कृत महाविद्यालय परिसर में आयोजन का उद्घाटन दिल्ली से आए भागवत भ्रमण एवं शाश्वत चिंतामणि, आचार्य महेंद्र चतुर्वेदी, दिल्ली मठ मंदिर के प्रमुख जितेंद्र शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार,  सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक, संस्कार महोत्सव के संयोजक आध्यात्मिक गुरु पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रमोद, संरक्षक रामकुमार झा, शंभू नाथ चौबे, साकेत रमन पांडे,  पप्पू झा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
 *रिश्ता व संस्कार को मजबूत करता है उपनयन महोत्सव*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  आचार्य महेंद्र चतुर्वेदी  महाराज ने कहा यहां आयोजित सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार एक उदाहरण है तथा सामाजिक रिश्ता व संस्कार को मजबूत करता है। चाणक्य विद्यापति सोसायटी संस्कार देने का बेहतर काम कर रही है। आयोजन समिति के सारे अधिकारियों की सराहना की। सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने 10 वें साल आयोजित इस कार्यक्रम को बेमिसाल बताया।
संयोजक अध्यात्मिक गुरू पंडित कमलापति त्रिपाठी ‘प्रमोद’ ने इस भव्य समारोह के लिए सोसाइटी के सभी सदस्य को बधाई दिया। इसके लिए धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य अश्वनी शर्मा व द्वारिका नाथ झा को धन्यवाद ज्ञापन किया।
बरुआ को आशीर्वाद देने यह पहुंचे
आयोजन में पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व एमएलसी गीता देवी, मोतिहारी के  प्रसिद्ध चिकित्सक डा शंकर वत्स, लालगंज के पूर्व विधायक केदार प्रसाद गुप्ता  मोतिहारी के समाजसेवी राजीव द्विवेदी,  भाजपा नेता डा अशोक शर्मा, हरि मोहन चौधरी,  कांग्रेस नेता धर्मवीर शुक्ला, भाजपा नेता धर्मेंद्र साहू, भाजपा नेता के केशव चौबे,छात्र हम के प्रदेश अध्यक्ष संकेत मिश्रा आदि शामिल हुए।
समिति के यह रहे शामिल
चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के संरक्षक भुवनेश्वर झा, पं. नवल किशोर मिश्र, महिला शाखा की अध्यक्ष प्रोफेसर वीणा मिश्रा, संगठन प्रभारी अजयानंद झा, राष्ट्रीय सचिव पप्पू झा , अशोक झा, उदय झा, संस्कार समिति के प्रधान पंडित नवीन झा, राघवेंद्र मिश्र, पंडित चंद्रमणी पाठक, इन्द्र कान्त झा, मनमन त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष मनोज ठाकुर, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष पप्पु झा, डा. सुबोध कुमार झा, सुशील झा, रविन्द्र झा, डा. ललन तिवारी, पुष्पेन्द्र कुमार चौधरी, धर्मेंद्र तिवारी, सुनील कुमार मिश्र, जयशंकर तिवारी, अप्पन पाठशाला के संचालक सुमित कुमार‌ आदि शामिल रहे।‌आयोजन में  महिला शाखा कि रंजना झा, सांस्कृतिक शाखा के विजेतानंद झा‌ उर्फ़ मुन्ना रफी, उदयशंकर झा, सजल कश्यप, सुनीता झा‌ की टीम ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
 *इन आचार्यों ने कराया उपनयन*
चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के द्वारा आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव में इन आचार्यों ने कराया उपनयन संस्कार
 पंडित नवीन झा, पंडित चंद्रमणि पाठक, पंडित राघवेंद्र मिश्र,पंडित हरिशंकर पाठक,आचार्य धर्मेंद्र कुमार तिवारी,आचार्य सुनील मिश्रा
आचार्य आदर्श झा,आचार्य दिलीप झा,आचार्य अमित तिवारी, पंडित पंकज झा, आचार्य राकेश झा, आचार्य नीलमणि पाठक,आचार्य आदित्य झा,आचार्य सनी पाठक, आचार्य गणेश झा, आचार्य संजय तिवारी, आचार्य विजय तिवारी, आचार्य सोनू तिवारी,आचार्य रमेश झा,पंडित छोटू कुमार पाण्डेय,आचार्य आशुतोष मिश्रा,आचार्य चंद्रमणि पाठक आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *