खबरें बिहार

स्वामी सहजानंद किसान मजदूर संगठन मनाएगी डॉ. श्री कृष्ण सिंह जयंती

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। बिहार केसरी आधुनिक भारत के निर्माता बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 135 वी जयंती भगवानपुर स्थित स्वामी सहजानंद स्मृति किसान भवन में धूमधाम से मनाई जाएगी।
स्वामी सहजानंद किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष शंभू शरण ठाकुर की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि आधुनिक भारत के निर्माता बिहार केसरी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 135 वी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उक्त जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह होंगे। कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के संरक्षक हरे राम मिश्रा, नीतीश कुमार, अभिजीत पांडे, उदय बाबू, राम रतन शर्मा, डॉ. विनोद चौधरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *