खबरें बिहार

हरी सब्जी से सजे साहूपोखर महादेव

–लोगो के जीवन मे हरियाली बनी रहे इसलिए हरि सब्जी से किया गया महाश्रृंगार-प्रभात कुमार
–वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रूद्राभिषेक व पंचामृत स्नान कर की गयी पूजा
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर मे पांचवी व पुरुषोत्तम मास की तीसरी सोमवारी पर साहूपोखर महादेव का हरी सब्जी से महाश्रृंगार किया गया।इसके पूर्व पंडित आचार्य अजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन व पंचामृत स्नान करा रूद्राभिषेक कराया उसके बाद महाश्रृंगार कर आरती की गयी।
      पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि भोलेनाथ से जगतकल्याण के कामना से पूजा अर्चना की गयी।साथ ही यह पुरुषोत्तम मास की तीसरी सोमवारी है जिसमे पूजन करने से शिव के साथ साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है इसलिए इस दिन के पूजा जप तप का विशेष महत्व है।लोगो के जीवन मे हरियाली बनी रहे इसी उद्देश्य से भोलेनाथ का हरी सब्जी से महाश्रृंगार कर आशीर्वाद मांगा गया।
   इस दौरान कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमार सोनी,पुजारी जितेन्द्र तिवारी,पंडित रीतेश मिश्र,पंडित राकेश तिवारी,पंडित रमण मिश्रा,श्रीरंजन साहू,तारा गुप्ता,रौशन महतो,धीरज सिन्हा,संतोष महतो,आर्यन तिवारी,अश्लोक श्रीवास्तव,निर्मला साहू सहित दर्जनो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *