खबरें बिहार

तीसरी बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारे के साथ मोदी अगेन पीएम अभियान के तहत भाजयुमो का नमो हैट्रिक टी शर्ट लांच

–प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है : नित्यानंद
–देश के लोगों को मोदी की गारंटी पर विश्वास है कि जब तक यह सरकार रहेगी देश विकास करेगा: नित्यानंद राय
–प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जहां देश आत्मनिर्भर बन रहा है वहीं देश से गरीबी और भ्रष्टाचार भी खत्म हो रहा है: नित्यानंद
–प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार चुनकर आएंगे तो देश के गरीबों का और कल्याण करेंगे ,भारत को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे: नित्यानंद
मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। बीते दिनों लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही मुजफ्फरपुर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। जिला भाजपा जिले की दोनों लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने को पूरी तरह से तैयार है। इसी क्रम में केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारे के साथ मोदी अगेन पीएम अभियान के तहत सोमवार को *भाजयुमो जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव की अध्यक्षता में* स्थानीय गोबरसही स्थित उदय ग्रैंड होटल के प्रांगण में भाजपा युवा मोर्चा ने नमो हैट्रिक टी शर्ट लौंच कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय नेता कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही।
*कार्यक्रम के आरंभ में भाजयुमो जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव ने मुख्य अतिथि* एवं मंचासिन अतिथियों का स्वागत करते हुए  कहा कि आज की युवा पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि उसे भारत को विश्वगुरु बनते हुए देखने का अवसर मिल रहा है। कहा कि अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोदी जी को पुनः एक बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
*इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, सांसद अजय निषाद, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, सुरेश शर्मा सहित मंचासिन अतिथिओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी और हम हैं मोदी परिवार के स्लोगन वाली नमो हैट्रिक टी शर्ट को लौंच किया।* जिसे पहन कर युवा मोर्चा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मोदी अगेन पीएम के अभियान को गति प्रदान करेंगे।
*मौके पर अपने संबोधन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने* केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि,” तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैट्रिक लगाएंगे और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनकर आएंगे तो देश के गरीबों का और कल्याण करेंगे ,भारत को और बढ़ाने का काम करेंगे और देश का मान सम्मान और ज्यादा बढ़ाएंगे।
*केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि* स्वामी विवेकानंद यानी एक नरेंद्र ने एक सपना देखा था कि भारत माता अपने परम वैभव पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा था कि 100 साल बाद भारत फिर विश्व गुरु के आसन पर सुशोभित होगा। उन नरेंद्र के सपने को आज के नरेंद्र यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना था, ‘भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा, जो पूरे संसार का पथप्रदर्शन करने में समर्थ होगा।वर्तमान भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, वह निश्चित रूप से स्वामी विवेकानंद के स्वप्न को साकार कर रहा है। उन्होने कहा कि जिस प्रकार से अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आंतरिक सुरक्षा, विदेश नीति एवं आर्थिक सुधार की दिशा में काम किया है उससे न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है बल्कि आज देश के लोगों को मोदी की गारंटी पर विश्वास है कि जब तक यह सरकार रहेगी देश विकास करेगा और समाज के हर तबके का विकास सुनिश्चित होता रहेगा। देश की जनता को उन पर भरोसा है। मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जहां देश आत्मनिर्भर बन रहा है वहीं देश से गरीबी और भ्रष्टाचार भी खत्म हो रहा है। कहा कि पीएम मोदी ने जब 2014 में सत्ता संभाली थी तब देश में कई चुनौतियां थीं। जनता के हित में कई कार्यक्रम और योजनाए बनाई गईं ताकि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का समावेशी विकास लक्ष्य है। 2047 तक हम भारत को विकसित देश बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एक नए भारत की कल्पना को साकार करना चाहते हैं. इसकी बुनियाद युवाओं के जिम्मे रहेगी वो चाहते हैं कि देश का युवा इस नए भारत के विकास से जुड़े और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का हिस्सा रहे।
उन्होंने युवा, नौजवान, महिला मजदूर और किसानों का आह्वान करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। आप सभी आगे आएं और आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजय दिलाने का संकल्प लें।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा हर लाभार्थी तक योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा गया है उसे भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर भारत को समृद्ध, सुरक्षित, गौरवयुक्त और स्वाभिमानी भारत बनाने के लिए भाजपा का हरेक कार्यकर्ता संकल्पित है।
कार्यक्रम को सांसद अजय निषाद, बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, सुरेश शर्मा, अजीत कुमार एवं पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन शांतनु शेखर एवं सोनू कौशिक ने किया व धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक सौरभ ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेन्द्र साहु, प्रभु कुशवाहा सहित मनीष कुमार, रामनरेश मालाकार, रविन्द्र प्रसाद सिंह, अशोक सहनी, अंकज कुमार, धनंजय झा, विजय पाण्डेय, राशी खत्री, फेकू राम, सैयद नजफ हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, राकेश पटेल, साकेत शुभम, डाo अशोक शर्मा, अमित राठौर, मुकुल कुमार, अश्लोक श्रीवास्तव, वरुण झा, आदित्य कश्यप, सत्यप्रकाश भारद्वाज, अनिल कुमार गुप्ता, धीरज सिंह, अलिमुद्दिन चिश्ती, संजय दुबे, मुन्ना सिंह यादव, संतोष साहेब, ओमप्रकाश कुमार, मनोज नेता, अभिषेक कुमार, प्रकाश बबलू, अनिल सिंह, रवि पराशर, प्रद्युम्न राणा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *