खबरें बिहार

भारत तिब्बत मैत्री संघ मुजफ्फरपुर इकाई द्वारा दलाई लामा के समक्ष चुनौतियां विषय पर विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। पवन पावन दलाई लामा जी के 87 वी जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारत तिब्बत मैत्री संघ मुजफ्फरपुर इकाई के द्वारा परम पावन दलाई लामा जी के समक्ष चुनौतियां विषय पर  विमर्श कार्यक्रम का आयोजन एलएन मिश्रा कॉलेज आफ बिजनेस मैनेजमेंट भगवानपुर मुजफ्फरपुर  में अपराहन 3:30 पराजित किया गया।
विमर्श कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत तिब्बत मैत्री संघ मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष डॉक्टर विकास नारायण उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत तिब्बत मैत्री संघ बिहार चैप्टर के अध्यक्ष डॉ हरेन्द्र कुमार  थे।
कार्यक्रम का संचालन भारत तिब्बत मैत्री संघ बिहार चैप्टर के महासचिव श्री सुरेंद्र कुमार ने किया उन्होंने तिब्बत मुक्ति आंदोलन के आदतन जानकारी से अवगत कराया।
 कार्यक्रम परम पावन दलाई लामा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया।
 स्वागत भाषण एवं प्रार्थना भारत तिब्बत मैत्री संघ  मुजफ्फरपुर के कार्यक्रम संयोजक प्रभात कुमार ने किया ।
विमर्श कार्यक्रम का विषय परिवेश डॉ0 अर्धेन्दू कुमार मिश्र ने करते हुए कहा कि अरविंद कुमार कहां कि  बौद्ध धर्म के प्रति गया और वैशाली के लोग को ही चिंतित होना होगा।
  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि  तिब्बत के जनता के साथ जो मानवाधिकार का हनन हो रहा है उस  से  हम मर्माहत हैं। तिब्बतियन ने नमस्ते इंडिया कार्यक्रम बड़े जोरदार तरीके से किया।
 मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के लोक अभियोजक श्री प्रमोद कुमार शाही अपना विचार रखा। श्रीमती वंदना शर्मा ने अपने डॉक्टर के के झा, डॉ0 संदीप कौशिक, डॉ0  रजनीकांत पांडे, राजेश चौधरी, अंकित आनंद पत्रकार प्रभात कुमार, श्रीकांत सिन्हा, ने अपने विचार प्रकट किया।
 धन्यवाद ज्ञापन रंजीत कुमार ने किया।
उक्त अवसर पर समीर शशांक सत्य प्रकाश शिवम कुमार डॉक्टर आदित्य कुमार झा डॉक्टर आई बिलाल डॉक्टर भी पाठक श्रीकांत कुमार डॉक्टर बी एस मिश्रा नीरज कुमार डॉ मनोरंजन कुमार सिंह डॉ मनोज कुमार यादव अजय कुमार शंभू प्रसाद बिना प्रशांत दीपक कुमार राधेश्याम सोनी डॉ विपिन कुमार डॉक्टर किशोर प्रसाद विक्रम जयनारायण निषाद डॉ अमरनाथ श्याम राम डॉ रश्मि कुमारी श्वेता दीप्ति राधेश्याम सिंह आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *