खबरें बिहार

इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुजफ्फरपुर द्वारा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुजफ्फरपुर  द्वारा पैगंबरपुर गांव में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 500 लोगों का फ्री हेल्थ चेकअप कराया गया। उक्त जानकारी क्लब की अध्यक्ष रीना सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस कैंप में ईसीजी, पीएफटी, बीपी, हीमोग्लोबिन का टेस्ट कराया गया। कैंप में सभी विभागों के डॉक्टर उपलब्ध थे। जिसमें एसकेएमसीएच के एचओडी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार, डेंटल सर्जन डॉ रणधीर सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुभद्रा कुमारी, डॉक्टर स्वीटी, डॉक्टर करुणा, डॉक्टर संजीव अभिषेक, डॉक्टर चंदा आदि की टीम ने सभी डॉक्टरों एवं उनकी टीम उपलब्ध थी।

कार्यक्रम का उद्घाटन क्लब की डिस्ट्रिक्ट चैयरमैन डॉ. रागिनी रानी द्वारा किया गया। जिसमें 50 से 60 लोगों का ईसीजी कराया गया। वहीं कैंसर विभाग द्वारा भी स्थानीय लोगों की जांच करायी गयी। इसमें से दो लोगों में कैंसर के लक्षण पाए गए। दोनों मरीजों को बॉयोप्सी के लिए अस्पताल बुलाया गया है। फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा फ्री में लोगों को फिजियोथैरेपी करायी गयी।  जिससे गांव के लोग बहुत प्रसन्न हुए। इस कार्यक्रम की व्यवस्थापक स्थानीय मुखिया प्रियंका कुमारी एवं समाजसेवी पंकज किशोर थे। मौके पर क्लब की तरफ से अंजना चौधरी, शशि कुमारी, सुधा सिंह, पूनम रानी समेत बड़ी संख्या में क्लब के अन्य सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *