खबरें बिहार

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम “गांव चलो अभियान” के तहत भाजपा विश्वविद्यालय मंडल द्वारा “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम “गांव चलो अभियान” के तहत भाजपा विश्वविद्यालय मंडल अध्यक्ष राजन भारद्वाज की अध्यक्षता में वार्ड संख्या 9 के आजाद कॉलोनी में “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के  मुख्य वक्ता के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा जी उपस्थित हुए, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर 400 वोट भाजपा के पक्ष करने का संकल्प लें तो भाजपा देश भर में 400 सीट से अधिक सीट जीत जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवहर भाजपा प्रभारी हरिमोहन चौधरी ने कहा कि मोदी जी ने हर वर्ग का ख्याल रखा, महिलाओं से लेकर बच्चों तक के लिए सोचा उनकी समृद्धि के लिए योजनाएं लाईं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता रानी ने कहा कि पूर्व की सरकार में महिलाएं लकड़ी पर खाना बनाने के लिए मजबूर थीं। जिससे महिलाओं की कैंसर जैसी बीमारी से मौत होती थी। आज मोदी जी की उज्जवला गारंटी से देश की महिलाएं खुशहाल हैं। भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में कामगारों को लोन सुविधा उपलब्ध है। जिससे आने वाले समय में देश बेरोजगार मुक्त होगा।
धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता सत्यम कुमार ने किया।
कार्यक्रम में अन्य प्रमुख वक्ताओं में वरिष्ठ नेता रविन्द्र प्रसाद सिंह, राकेश पटेल, विजय पांडेय ,पूर्व मेयर सुरेश कुमार, अरविंद कुमार, सत्यजीत ठाकुर, राकेश शर्मा, विनय बाबू, दीपू कुमार जी, राजीव कुमार राजू, नरेश कुमार, संजय मिश्रा, सौरभ कुमार, नीरज कुमार, विश्वजीत सिंह, अभय कुमार सिंह, मुकुल कुमार, सहित सैकड़ों वार्ड की जनता उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *