मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। अखंड भारत पुरोहित महासभा के तत्वधान में बीएमपी 6 दुर्गा मंदिर परिसर
पौधरोपण किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता मंदिर के प्रधान पुजारी नीरज झा ने किया।
महासभा के अध्यक्ष पंडित हरिशंकर पाठक ने बेल वृक्ष का पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की एवं बेल वृक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि बेल वृक्ष को काटने से वंश का नाश होता है और बेल वृक्ष लगाने से वंश की वृद्धि होती है। – सुबह शाम बेल वृक्ष के दर्शन मात्र से पापों का नाश होता है। – बेल वृक्ष को सींचने से पितृ तृप्त होते हैं। – बेल वृक्ष और सफेद आक् को जोड़े से लगाने पर अटूट लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। वही अध्यक्ष ने सभी जनमानस से आग्रह किया कि पौधरोपण केवल महासभा और वन विभाग का ही कार्य नहीं है। यह हम सभी का दायित्व है कि पौधरोपण उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले। वृक्षों का मानव जीवन में और पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में सबसे बड़ा योगदान है। इसके लिए समाज के सभी वर्ग के लोग अपने घर, गांवों, पंचायतों शहर शिवालय मठ मंदिर में पौधरोपण करें।
इस आयोजन में मुख्य रूप से आचार्य नीलमणि पाठक,दिलीप कुमार, राजू कुमार, विभा देवी, मीना देवी, आशा देवी, सरिता देवी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी, पिंकी कुमारी आदि शामिल हुए।