खबरें बिहार

पीएम मोदी ने जो सपना देखा था महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन का वह पूरा होने जा रहा है: रंजन कुमार

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के तहत जिले में ‘‘गांव चलो अभियान’’ एवं स्वयं सहायता समूह संपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की है।
इसको लेकर मंगलवार को मिठनपुरा स्थित एक होटल के सभागार में जिला भाजपा के तत्वावधान में चलो गांव की ओर एवं शक्तिवंदन जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा और आगामी समय में भाजपा के संगठनात्मक मंडलों में होने वाली कार्यशालाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अभियान के तहत पार्टी नेता एवं पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न पंचायतो में एक दिवसीय रात्रि प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोककल्याणकारी योजनाओं सहित प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। वहीं प्रवास के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जोड़ने, ब्रांड एबेंसेडर बनाने और नमो ऐप डाउनलोड कराने का कार्य किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हमेशा ही गांव,गरीब, मजदूर और किसानों के साथ महिलाओं को समर्पित रही है। संकल्प से सिद्धी को लेकर प्रारंभ हुई विकास यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है, आज मोदी सरकार में गांव गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है विकसित भारत संकल्प यात्रा से कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की कोशिश लगातार की जा रही है जनता भाजपा को समर्थन देने के लिए समय का इंतजार कर रही है। हम गांव चलो अभियान के तहत जनता के बीच जाएं, उन्हें मजबूत भारत,आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनाने के संकल्प का निमंत्रण दें। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने जो सपना देखा था महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन का वह पूरा होने जा रहा है। हम सभी को मिलकर शक्ति वंदन अभियान को सफल बनाना है। रेत से सोना निकालना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा शक्ति वंदन अभियान अधिकतम सफल अभियान है। यह अभियान स्किल और उद्यमिता से जुड़ा हुआ अभियान है जिससे परिवार और व्यक्ति के जीवन में बदलाव संभव है। अभियान की मूल धारणा गरीब की स्किल, आजीविका की क्षमताओं को उजागर करने के साथ जीवन में बदलाव लाना है। भारत की नीतियां यहां के गरीबों के जीवन मूल्यों का आधार बन रहे हैं। आज भाजपा का मिशन सरकार बनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गरीब के आर्थिक, सामाजिक और नैतिक विकास से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद भारत की राजनीति के मुद्दों में बदलाव आ गया। अब देश की राजनीति में गरीब का विकास, मजदूर का सम्मान और स्वच्छता एवं बेटी बचाओ जैसे विषय मुद्दों के रूप में सामने आ रहे है। मोदी सरकार के पहले कार्याकाल में जहां प्रशासनिक क्षमताओं के साथ, सुरक्षित भारत का परिचय और पारदर्शिता का परिचय दिया। वहीं दूसरे कार्यकाल में दुनिया ने भारत को महाशक्ति माना। अब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने की दिशा में कार्य करना है।
वहीं “चलो गांव की ओर” पर प्रदेश संयोजक संतोष मेहता ने* कहा कि इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के लगभग 30 लाख कार्यकर्ता एवं नेता देशभर के 7 लाख गांवों और शहरी बूथों तक जाकर लोगों से संपर्क साधेंगे और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे। पार्टी का उद्देश्य इस मेगा अभियान के जरिए जहां एक तरफ सरकार के काम को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है तो वहीं दूसरी तरफ समाज के अंतिम व्यक्ति की बात को पार्टी और सरकार तक भी पहुंचाना है।
 वहीं “शक्ति वंदन स्वयं सहायता समूह संपर्क अभियान” की जिला संयोजिका अर्चना ठाकुर ने कार्यशाला के दौरान सत्र को संबोधित करते हुए शक्ति वंदन अभियान पर कहा कि इस अभियान के तहत देशभर में कार्यशाला आयोजित होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्येय वाक्य वो शक्ति है ‘‘वो सशक्त है वो भारत की नारी है, वो सबमें बराबरी की अधिकारी है’’ दोहराते हुए कहा कि घर की महिला आगे बढ़ती है तो समाज आगे बढ़ता है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत देशभर में एक करोड़ महिला ग्रुप सक्रिय हैं जिसमें करीब 11 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई हैं। यदि हम सभी प्रत्येक महिला के साथ चार सदस्य और जोड़े तों यह संख्या 44 करोड़ होती है। शक्ति वंदन- महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान के तहत गांव के सरपंच, प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक, सांसद, प्रदेश के मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की भी भूमिका रहेेगी। इस अभियान के तहत केंद्र की टोली से लेकर, प्रदेश, जिला, विधानसभा स्तर की टोलियां बनाई जाएंगी। सभी टोलियों द्वारा कार्यशालाएं आयोजित करनी होगी।
मौके पर पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास के सभी आयामों में अतुलनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोई ऐसी योजना नहीं है, जिसे गरीब ने लिया और और अमीर वंचित है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का एक अप्रतिम उदाहरण देखने को मिलता है। कहा कि आज हर तरह केंद्र की ऐसी योजनाएं हैं कि अप्रत्यक्ष रूप से सभी को लाभ मिला है। अगर गरीब योजनाओं का लाभ ले रहे हैं तो अमीर भी इससे वंचित नहीं हैं। कहा कि कोविड वैक्सीन हो या भव्य एयरपोर्ट, सुविधायुक्त सड़कें हों या रेलवे स्टेशन की सौंदर्यता अमीर भी इसका लाभ उठा रहे हैं।
वहीं विधायक राजू सिंह ने कहा की इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र की योजनाओं के साथ-साथ आम जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा हमारा विशेष फोकस 2024 लोकसभा चुनाव पर है. जिसमें हम इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित करेंगे कि बूथ स्तर पर भाजपा मजबूत हो. उन्होंने कहा आज के समय में भारतीय जनता पार्टी से हर कोई जुड़ना चाहता है. ऐसे में हमारा प्लान बूथ स्तर पर 80% तक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का है।
बैठक को लोकसभा प्रभारी रत्नेश सिंह, अनिल मिश्रा, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, ने भी संबोधित किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सचिन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री प्रभु कुशवाहा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रामनरेश मालाकार, मनीष कुमार, विशेश्वर प्रसाद शंभु, अंकज कुमार, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, मंत्री धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान, गीता कुमारी, कनक मणी, मोर्चा अध्यक्ष राशि खत्री, विकास गुप्ता, विजय पाण्डेय, फेंकूराम, सैयद नजफ, प्रवक्ता सत्यप्रकाश भारद्वाज, पवन दुबे, मनोज कुमार पिन्टू, जिला मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, साकेत शुभम सहित मुकेश चंद्रवंशी, शांतनु शेखर, अमित राठौर, अभिषेक सौरभ, कोमल कुमारी, वैष्णवी, उमेश पाण्डेय सभी अभियान प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, सदस्य स्वयं सहायता समूह एवं सदस्य गैर सरकारी संस्था साथ सहित संगठनात्मक मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *