खबरें बिहार

बिहार सरकार श्रीबाबू की जीवनी को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करें -डाॅ अशोक शर्मा

–श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारत रत्न
मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। शहर के गोबरसही स्थित भाजपा नेता डाॅ अशोक शर्मा के आवासीय कार्यालय पर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह श्रीकृष्ण सिंह सेवा समिति के द्वारा मनायी गयी।कार्यक्रम की शुरुआत श्रीबाबू के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियो द्वारा की गयी।
   कार्यक्रम के आयोजक डाॅ अशोक कुमार शर्मा ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि श्री बाबू की जीवनी हर भारतवासियो के लिए प्रेरणादायक है और खासकर हर बिहारी को इनके द्वारा किये गये कृतित्व को जानना चाहिए जिसे लेकर बिहार सरकार विधालय पाठ्यक्रम मे बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जीवनी शामिल करें।साथ ही डाॅ शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण सेवा समिति भारत सरकार से मांग करता है कि श्रीबाबू को भारत रत्न मिले बिहार सरकार इसकी पहल करे।
     
      मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी डाॅ संजय सिन्हा ने कहा देश की संघीय ढांचा मे आइएएस,आइपीएस के लिए श्रीबाबू ने क्या क्या किया यह एकेडमी मे जाने के बाद पता चलता है।बिहार के हर क्षेत्र मे इनका अमूल्य योगदान रहा है।
    मुख्य अतिथि ने कहा कि डाॅ अनिल ओझा ने कहा कि अखंड बिहार मे श्रीबाबू के योगदान को भुलाया नही जा सकता है।
     विशिष्ट अतिथि डाॅ संजय पंकज ने कहा कि श्री बाबू के जितना आज तक किसी मुख्यमंत्री ने बिहार का विकास नही किया।चाहे बरौनी रिफाइनरी हो,राजेन्द्र पुल हो,बोकारो स्टील फैक्ट्री हो या बिहार के कई विश्वविद्यालय हो सभी मे इनका योगदान है।
   कार्यक्रम को समाजसेवी संजीव शर्मा,भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ अरविंद कुमार सिंह,रविन्द्र प्रसाद सिंह,शंभूनाथ चौबे,महंत मृत्युंजय दास,हर्षवर्धन ठाकुर,रघुनंदन सिंह अमर,सुनील कुमार,डाॅ अपर्णा शर्मा,रागिनी रानी,अंजू रानी,भूपाल भारती,रामप्रवेश सिंह,गणेश प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया।
   कार्यक्रम का संचालन शशि कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन उपेंद्र सिंह ने किया।कार्यक्रम समापन के बाद नवरात्र को लेकर फलाहार का आयोजन किया गया आये हुए सभी अतिथियो का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
  इस दौरान देवांशु किशोर,संजीव चौधरी, नीलेश कुमार, हरिमोहन चौधरी, रंजीत चौधरी, प्रकाश कुमार बब्लू, रामप्रवेश सिंह, मृत्युंजय कुमार, अविनाश तिरंगा,मुकेश त्रिपाठी,साकेत शुभम,राजकुमार पासवान,हरिकिशोर सिंह,लखन लाल सिंह रमण,विजय पांडे,रंजीत कुमार,रानूशंकर,मनोज नेता, भोला चौधरी, अधिवक्ता राजीव कुमार, सुगंध कुमार, शम्भूनाथ चौबे, संजय ठाकुर फौजी, राजकुमार, साकेत शुभम सहित सैकङो लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *