खबरें बिहार

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद विकास के साथ ही कानून व्यवस्था भी ठीक हो जाएगी: मनीष कुमार

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। बिहार में पुनः एनडीए की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद विकास के साथ ही कानून व्यवस्था भी ठीक हो जाएगी। बिहार में अब डबल इंजन की सरकार बिहार के विकास के लिए कटिबद्ध है एनडीए सरकार के कार्यकाल को बिहार के लोगों ने देखा है। पुनः बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन आकांक्षा थी कि बिहार में एनडीए की सरकार हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *