खबरें बिहार

नई सरकार बिहार में विकास का काम में तेजी लाएगी: देवांशु किशोर

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार बिहार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बन गये हैं। वही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बने हैं। राजभवन में नीतीश कुमार सहित 8 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद गिरिराज सिंह फैंस क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने कहा कि नई सरकार बिहार में विकास का काम में तेजी लाएगी। पहले भी एनडीए गठबंधन के साथ माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब एक बार फिर से केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को औद्योगिक और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे लेकर जाएंगे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में अब बिहार की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाएगी। वहीं क्लब के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि नई सरकार नए जोश के साथ काम करेगी। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के दो उपमुख्यमंत्री बिहार के विकास इंजन की रफ्तार को तेज करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *