खबरें बिहार

राष्ट्रीय लोक जनता दल के पार्टी कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जनशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। राष्ट्रीय जनता लोक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के पार्टी कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जनशताब्दी समारोह का आयोजन शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि जननायक को भारत रत्न देना उनके समाजवाद की सोच को आगे बढ़ाता है। उन्होंने राज्य और देश के हित में अपना जीवन न्योछावर कर दिया। देश उनके किए हुए कार्यों को कभी नहीं भूल सकती है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौधरी, रामेश्वर सिंह कुशवाहा, जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, नवीन सिंह कुशवाहा, उमेश गुप्ता, संतोष चौधरी, रंजीत कुशवाहा, मनीष कुमार,  राजकुमार सहनी, अमरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, चंदन कुशवाहा, निखिल शर्मा, सतीश कुमार एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *