खबरें बिहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के स्वस्थ होने पर विधान परिषद राजीव कुमार गप्पू और भाजपा नेता देवांशु किशोर ने शुभकामनाएं दी

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के स्वस्थ होने पर विधान परिषद राजीव कुमार गप्पू और भाजपा नेता देवांशु किशोर ने उनके दिल्ली स्थित साउथ एवेन्यू आवास पर जाकर कुशल क्षेम पूछा और उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ईश्वर को धन्यवाद दिया कि इस विषम परिस्थिति से पूर्व केंद्रीय मंत्री बाहर आए। समाज और राष्ट्र के हित में जिस तरह से सैय्यद शहनवाज हुसैन ने काम किया है, वह किसी से छुपा नहीं है। उक्त बातें विधान पार्षद राजीव कुमार गप्पू ने कहीं। वहीं भाजपा नेता देवांशु किशोर ने कहा कि सैयद शाहनवाज हुसैन जन जन के नेता है। पूरा राष्ट्र उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहा था। वह सामाजिक सौहार्द के प्रतीक है। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन को हृदय रोग के कारण मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में ऑपरेशन करवाना पड़ा था। इसके बाद कई दिनों तक उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। स्वस्थ होने के बाद वह दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचे। उनके आवास पर पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक उनसे मिलने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *