खबरें बिहार

शनिश्चरी अमावस्या पर भोलेनाथ का हुआ महाश्रृंगार

–जगतकल्याण को लेकर हरेक अमावस्या पर महादेव का होता है महाश्रृंगार-प्रभात कुमार
मुजफ्फरपुर। साहूपोखर महादेव मंदिर मे वैशाख अमावस्या व शनिश्चरी अमावस्या को लेकर भोलेनाथ का रंग बिरंगे फूल और वस्त्र से महाश्रृंगार किया गया।इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित अजय झा और पंडित राकेश तिवारी ने भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन के उपरांत दुध,दही,घी,मध,शक्कर से रूद्राभिषेक कराने के तदोपरांत महाश्रृंगार कर आरती की गयी और प्रसाद का वितरण हुआ।
   पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने बताया की जगतकल्याण को लेकर हर अमावस्या को भोलेनाथ का रूद्राभिषेक और महाश्रृंगार किया जाता है।
   मौके पर राजेन्द्र पाठक,पंडित जितेन्द्र तिवारी,श्रीरंजन साहू,मनीष सोनी,धीरज सिन्हा,प्रिंसु मोदी,साकेत शुभम,पंडित रमण मिश्रा,विवेक कुमार,अमरेश झा,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *