खबरें बिहार

चुनाव परिणाम के बाद इंडिया गठबंधन की हवा निकली: मनीष कुमार

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव गरीब किसान मजदूर युवा महिलाओं के लिए जो विकास का कार्य चल रहे हैं उसके कारण भाजपा के पक्ष में आंधी चल रही है। इस आंधी में सभी दल धराशाई होंगे।
जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि बिहार में भी लोकसभा चुनाव और 25 में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। इस चुनाव परिणाम के बाद इंडिया गठबंधन की हवा निकल गई। कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। श्री कुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में लडली योजना के कारण वास्तव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा बन गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *