खबरें बिहार

नौ दिवसीय ऐतिहासिक सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां पूरी, कल निकलेगी कलश यात्रा

– 12 मई शुक्रवार से शुरू होने वाले महायज्ञ में जुटेंगे  विभिन्न प्रांतों से पुरोहित व विद्वजन
–  यज्ञ स्थल पर पहुंचने वाले लोगों के लिए एक से बढ़कर एक मनोरंजन संसाधन की व्यवस्था।
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। सोमनाथपुरी, पैगंबरपुर कोल्हुआ में 12 मई शुक्रवार से शुरू होने जा रहे नौ दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां आयोजन समिति ने पूरी कर ली है। यज्ञ स्थल पर आयोजन समिति के द्वारा सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा व्यवस्था का उच्च स्यातरीय प्रबंध किया गया है। यज्ञ मंडप और यज्ञ स्थल पर लगी प्रतिमाएं, साफ सफाई,  मनोरंजन के संसाधन आकर्षण के केंद्र हैं।
सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
आयोजन समिति के सचिव भाजपा नेता हरिमोहन चौधरी ने बताया कि भक्तिमय उत्सवी माहौल में शुभारंभ हो रहे 09 दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की व्यापक स्तर पर सम्पूर्ण तैयारियां कर ली गई है। मिठनसराय सहित  आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के लोग भक्तिमय माहौल से सराबोर हैं। ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था के मद्देनजर आयोजन समिति के सदस्य पूरी मुस्तैदी से नजर बनाए हुए हैं। महायज्ञ के संयोजक अधिवक्ता अरुण पांडेय ने बताया कि 12-21 मई तक होने वाले ऐतिहासिक सहस्त्र चंडी महायज्ञ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसकी भी पूरी तैयारी कर ली गई है। 11 मई, गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। नगर भ्रमण के बाद यज्ञ मंडप प्रवेश और पंचांग पूजन होगा। सुबह करीब आठ बजे  भव्य कलश शोभा यात्रा निकलेगी। इसके साथ ऐतिहासिक सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इसमें एक हजार से अधिक कुंवारी कन्याएं सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से पर्याप्त बल की मांग की गई है।
 सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वयंसेवक भी रहेंगे तैनात
गांव और आसपास के युवक भी इस ऐतिहासिक महायज्ञ में  स्वयंसेवक के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगे। पंडित हरिशंकर पाठक ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन के साथ ही विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां यज्ञ के आकर्षण का केंद्र होंगी।
मनोरंजन के एक से बढ़कर एक संसाधन
लोगों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले और मनमोहक एक से बढ़कर एक सामग्रियों के साथ मीना बाजार आकर्षण का केंद्र होंगे। भीड़ को देखते हुए यज्ञ स्थल पर उद्घोषणा की व्यवस्था भी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, मेडिकल एवं चलंत शौचालय, गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *