मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। जिले के फतेहाबाद मोहजमा पारू निवासी 35 वर्षीय महिला सीमा देवी के पेट में दाहिने किडनी के ऊपर 12 गुणा 10 सेंटीमीटर का बड़ा सा ट्यूमर था। इतना बड़ा ट्यूमर होने के कारण मरीज को काफी परेशानी हो रही थी। जिसके कारण हर समय दर्द हो रहा था। सीमा देवी ने इस ट्यूमर का ऑपरेशन करने के लिए कई जगह अपना इलाज करवाया। लेकिन अंततः आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तुर्की में गैस्ट्रो सर्जन डॉ पी एन प्रसाद ने सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया। वह भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत ऑपरेशन किया गया। मरीज के पास आयुष्मान कार्ड था। जिसके तहत मुफ्त में ऑपरेशन किया गया। अब सीमा देवी पूर्णतया स्वस्थ है। गैस्ट्रो सर्जन डॉक्टर पीएन प्रसाद के साथ यूरोलॉजिस्ट सर्जन डॉ साकिब, डॉक्टर असीम शेखर, डॉ चंद्रशेखर झा, डॉक्टर वली अहमद, डॉ संतोष कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। इस सफलतापूर्वक ऑपरेशन के लिए कॉलेज के संस्थापक डॉक्टर मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉक्टर उदय कुमार, शिक्षा निदेशक डॉ राजीव रंजन प्रसाद, चिकित्सा अधिक्षक डॉक्टर के राघवेंद्र उपाध्यक्ष, डॉ मणि भूषण शर्मा आदि ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। चिकित्सा कर्मी के रूप में रतन कुमार, सागर सुमन, नजीर अहमद, सोनू यादव, अमीषा कुमारी, दीनबंधु झा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
Related Articles
ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को ध्यान में रखते हुए हमें अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना चाहिए: वी. एस. पांडेय
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। डीएवी पब्लिक स्कूल, खबड़ा में वन महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। वन महोत्सव को प्रत्येक वर्ष जुलाई के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। वन महोत्सव के महत्व और आवश्यकता से हर कोई परिचित है। उत्सव के उपलक्ष्य में स्कूल परिसर की साज-सज्जा ‘जंगल थीम’ को ध्यान में रखकर की […]
काजीमहमदपुर थाने के पुलिसकर्मी को महिला मोर्चा ने बांधी राखी
–समाज के रक्षक को राखी बांध कर दिया सम्मान-डाॅ ममता रानी मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को शहर के काजीमोहमदपुर थाने के सभी पुलिसकर्मी को राखी बांधी।मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह प्राचार्य डॉ ममता रानी ने कहा कि जो हर पहर और हर परिस्थिति मे हमारी रक्षा करते है उनका […]
डॉ. अरुण शाह फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। डॉक्टर अरुण शाह फाउंडेशन के सौजन्य से समाज सेवी वरिष्ट शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण शाह द्वारा पाचवें चरण में बोचहां प्रखंड के झपहा पंचायत के सिमराहा चतुर्भुज में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत अपने बच्चो को कैसे स्वस्थ और निरोग रखे के अन्तर्गत बच्चो में माँ का दुध/ स्तन पान […]