खबरें बिहार

डॉ. श्री कृष्णा सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी राम रुचि देवी की पुण्यतिथि कुढ़नी प्रखंड में मनाई जाएगी: शम्भू शरण ठाकुर

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भगवानपुर चौक स्थित गोल्डन मीट होटल के सभागार में बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह की 136वीं जयंती कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार शर्मा, नीरज की अध्यक्षता में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई गई। सभा का संचालन स्वामी सहजानंद किसान संगठन के जिला अध्यक्ष शंभू शरण ठाकुर ने किया। इस अवसर पर नीरज ने बिहार केसरी को राष्ट्रीय धरोहर एवं आधुनिक भारत का निर्माता बताया। श्री नीरज ने श्री बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह जी ने बिहार में जो कल कारखाने रोजगार के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। वह अविस्मरणीय है। समारोह का उद्घाटन सुरेंद्र प्रसाद सिंह पूर्व सेवानिवृत्ति उप विकास आयुक्त के संबोधन से शुरू किया गया। समारोह में इंजीनियर राम स्वार्थ शाह, गोपाल शाही, उमेश कुमार त्रिवेदी, मुकेश त्रिपाठी, रंजीत कुमार सिंह, नवल किशोर शर्मा, मिथिलेश ठाकुर, समसुल होडा, आलोक शर्मा आलोक शर्मा, श्याम बिहारी सिंह, विजय कुमार शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष मुजक्कीर रहमान, उदय बाबू, मुरारी शरण सिंह, अवधेश राय अभिमन्यु कुमार, हरिकांत ठाकुर, त्रिभुवन पटेल, एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्री बाबू के जीवनी पर प्रकाश डाला। अंत में सभा संचालन कर रहे किसान संगठन के जिला अध्यक्ष शंभू शरण ठाकुर ने घोषणा किया कि 31 जनवरी 2024को डॉ श्री कृष्णा सिंह जी एवं उनकी धर्मपत्नी राम रुचि देवी की पुण्यतिथि कुढ़नी प्रखंड में मनाई जाएगी। सभा में उदय बाबू ने एक प्रस्ताव पारित किया की। जिसमें घोषणा की गई कि उनकी तेल चित्र प्रतिमा भगवानपुर में लगाई जाएगी। जिसमें प्रतिमा का खर्च उदय बाबू अपने कोष से करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन सेवादल के अध्यक्ष मुजफ्फर रहमान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *