खबरें बिहार

मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के अंदर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा: रंजन

–संपर्क और संवाद के जरिए भाजपा बूथ मैनेजमेंट के बूते ही सत्ता के शिखर पर पहुंची है
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे देश में महासंपर्क अभियान चला रही है। इसी को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 16 हजार भाजपा के संगठनात्मक मंडलों और 10 लाख बूथों पर तीन करोड़ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया। भोपाल के एक स्टेडियम में आयोजित हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देश के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने देखा। इस कार्यक्रम को जिला भाजपा ने डिजिटल प्लेटफार्म पर ऐतिहासिक कार्यक्रम बताया।
इस दौरान जिला भाजपा के सभी 42 संगठनात्मक मंडलों में मंडल मुख्यालय सहित 417 शक्तिकेन्द्र के 2156 बूथों पर विभिन्न डिजीटल माध्यम से पार्टी नेता और कार्यकर्ता पीएम के संवाद कार्यक्रम में जुड़े।
*इस क्रम में मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार* गरीबनाथ मंडल के बूथ संख्या 77 पर स्थानीय बालूघाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह ने उनका शौल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी नेताओं ने डाo  श्यामा प्रसाद मुखर्जी,  दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के तैल चित्र पर पुषांजलि किया और वंदेमातरम सामूहिक गाण से मंडल के कार्यक्रम का आरंभ किया।
*इस क्रम में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए* कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल नेता नहीं हैं, बल्कि वे एक अच्छे प्रशासक, संगठक एवं मार्गदर्शक भी हैं।
उन्होंने देश ही नही दुनिया भर में भारत के मान, सम्मान और भारत के नाम को आगे बढ़ाने का काम किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि
यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी का अमेरिका में जबरदस्त स्वागत किया गया। अमेरिकी संसद में जब मोदी जी ने सम्बोधित किया तो 79 बार सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया, जबकि 15 बार सांसदों ने बीच भाषण में खड़ा होकर सम्मानित किया। कहा कि आज हम सबका सौभाग्य है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के तहत कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान किसी तपस्या से कम नहीं है । पीएम मोदी भी आरंभ के दिनों में भोपाल में संगठन की कमान संभाल चुके हैं। वे चुनाव में बूथ मैनेजमेंट पर जोर देते थे। भोपाल के भाजपा कार्यालय में रहते ही पीएम मोदी विधानसभा में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से जाकर मिलते थे। इस संपर्क और संवाद के जरिए भाजपा बूथ मैनेजमेंट के बूते ही सत्ता के शिखर पर पहुंची है। कहा कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के अंदर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 के निमित्त इस अभियान के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर अभेद्य दुर्ग की संरचना तैयार करने में जुटेगें। घर-घर सम्पर्क अभियान और संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इस क्रम में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आम जनों को पार्टी के नीति एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताकर सब जुड़ें और सबको जोडें के फॉर्मूलें पर काम करना हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष अंकज कुमार, मंडल के अध्यक्ष धीरज सिंह,
जिला मीडिया प्रभारी साकेत शुभम, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण मोनी, पूर्व उपमहापौर विवेक कुमार, मंडल महामंत्री पंकज प्रकाश सहित प्रभात कुमार,  रमन मिश्रा, राजेश कुमार, आशीष राज सूरी, माधुरी गुप्ता,राजेश झा, आशुतोष कुमार, आनंद राठौर, रंजीत साहू, अमन शर्मा,मुस्कान सिंह, संजना भारती, राहुल राय, सीमा चन्द्रवंशी, प्रमोद कुमार की उपस्थिति रही।
इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *