खबरें बिहार

फैंस ऑफ मंगल पांडे द्वारा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का जन्मदिन मनाया गया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। फैंस ऑफ मंगल पांडे द्वारा कलमबाग चौक स्थित कार्यालय पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के जन्मदिन पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर फैंस ऑफ मंगल पांडे के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए माननीय मंगल पांडे ने अपने जीवन अर्पण किया है। आज उनके मंत्रालय और और उनका पार्टी के प्रति समर्पण किसी से छुपा हुआ नहीं है। हम सभी मिलकर उनके लंबी उम्र की। कामना करते हैं। वही संरक्षक देवांशु किशोर ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर एक स्वर में उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। वह बिहार के विकास में अपना योगदान देते रहे है और पार्टी की मजबूती में अपना सर्वस्व दान करते आये हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता राजीव कुमार, नवीन कुमार, गणेश प्रसाद, लालदेव, रीजन सहनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *