खबरें बिहार

गृह मंत्री अमित शाह का सभा ऐतिहासिक होगा: अजीत

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। आगामी 5 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह का पताही हवाई अड्डा मैदान में होने वाला सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जोर-जोर से प्रचार प्रसार शुरू कर दिए हैं। इस क्रम में शुक्रवार को मड़बन प्रखंड मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में  पूर्व सरपंच मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ता , समर्थक व बुद्धिजीवियों की बैठक  संपन्न हुई।
           बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व  पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा की गृह मंत्री जी का मुजफ्फरपुर आना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उनके सभा को ऐतिहासिक बनाना हम कार्यकर्ताओं का नैतिक जिम्मेदारी है। इसलिए कार्यकर्ता साथी  आज से ही युद्ध स्तर पर प्रचार प्रसार का कार्य शुरू दें। उन्होंने कहा की कांटी- मरवन  से गृह मंत्री के सभा में पचास हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे। इसके लिए मैं आगामी 26 अक्टूबर से अपने साथीयों के साथ गांव स्तर पर सभा आयोजित कर लोगों को उक्त सभा में आने का न्योता दूंगा। उन्होंने कहा की अमित शाह जी का मुजफ्फरपुर आगमन की सूचना से आम लोगों में काफी उत्साह है।
        बैठक को पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र गिरी, नीलू कुमारी, अवधेश सिंह, अनिल सिंह, राहुल शाह ,अजय चौधरी ,संजय पासवान ,राजू सिंह, श्रीकांत ,विनोद शर्मा ,जय किशन कुमार चौहान, शंकर पंडित ,नवल सिंह, संतोष कुमार, सोनू सिंह, राज नारायण सिंह ,शेखर पटेल, शंकर राम, शिवजी पासवान ,दुखित पंडित, स्मिथ राउत, बिंदा पंडित आदि लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गृह मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन युवा समाजसेवी बालाजी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *