खबरें बिहार

विपक्ष नहीं रोक पायेगा मोदी का विजय रथ, फिर तिसरी बार पी एम बनेंगे मोदी : अजीत

–लोगों से गृहमंत्री अमित शाह के मुजफ्फरपुर दौड़े को ऐतिहासिक बनाने का किया अपील
 मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। देश का विपक्ष चाहे जितना भी जुगत कर ले लेकिन आगामी लोक सभा चुनाव में फिर तीसरी बार देश का पी एम बनेंगे नरेंद्र मोदी। इस देश के विपक्ष के पास न कोई  नीति है और न ही इनका नियत साफ है। केवल देश के सत्ता पर काबिज होना इनका एक मात्र उद्देश्य है। जिसे इस देश की जनता कभी सफल होने नहीं देगी।
                            उक्त बातें मंगलवार  को पारु  विधान सभा क्षेत्र के  लालू छपरा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व बुद्धिजीवीयों की सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि इस देश का विपक्ष पूरी तरह मुद्दा विहीन है। इनका नियत भी साफ नहीं है, और न ही उनके पास कोई नीति है । उन्होंने कहा कि विपक्षी नेतागण समाज में तनाव व भ्रम पैदा कर वोट लेना चाहते हैं, जिसे इस देश की जनता भलीभांति समझती है। उनका मंसूबा कभी सफल नहीं होगा और फिर तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए सतत प्रयास करने का अपील किया।
                श्री कुमार ने खास कर गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उन्हें त्वरित मिले, इसके लिए विशेष रुप से पहल करने का अपील किया।
                श्री कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुजफ्फरपुर मे होने बाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज से ही जनसंपर्क अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि श्री शाह के उक्त रैली में दो लाख से अधिक लोग भाग लेंगे, हम एवं हमारे साथी इस बाबत आज से हीं लोगों को न्योता देना शुरू कर दिया हैं।
             कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता निखिल निशांत तथा संचालन  वीरेंद्र ठाकुर ने किया।  इस मौके पर जन संवाद कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य विपिन शाही, विजय सिंह , मो शमिम, सरोज सिंह, पंचानंद ठाकुर अंकेश कुमार ओझा ,गोलू कुमार, सुरेश ठाकुर ,अमरेश ठाकुर, प्रभात कुमार , बालादित्य ,विक्की कुमार, विकास कुमार, नीतू कुमार, लाला ठाकुर ,भोला ठाकुर, निड्डू ठाकुर, सनी ठाकुर रामप्रवेश शर्मा ,दयाशंकर शाह, मोतीलाल शाह, उपेंद्र शाह, रामप्रवेश राम ,शिव कुमार पासवान आदि लोगों ने संबोधित किया ।
            धन्यवाद ज्ञापन मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *