खबरें बिहार

पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदा देवी, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

पटना (वरुण कुमार)। पटना स्थित सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष डा.  अखिलेश प्रसाद सिंह के समक्ष मुजफ्फरपुर के पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदा देवी, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, भाजपा जल प्रबंधन प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष अमिताभ शरण सिन्हा, प्रभात गुप्ता, मनोज रजक, राजेश तिवारी, संजय भगत, राजन श्रीवास्तव, अमिंदर ठाकुर, धर्मेद्र राय, राजेंद्र राम सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता सहित जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मुकुल, विधायक विजेन्द्र चौधरी, विधायक आनंद किशोर, कौशल किशोर चौधरी, पूर्व विधायिका पूनम पासवान आदि उपस्थित रहे और शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि इन लोगों पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *