खबरें महिला

भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष स्व. डॉ. चंदेश्वर प्रसाद की 11वी पुण्यतिथि पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन पहुंचे

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भारतीय जनसंघ से सरायरंजन के विधायक रहे भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष स्व. डॉ. चंदेश्वर प्रसाद की 11वी पुण्यतिथि में सकरा स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी जी का जिला भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस क्रम में शुक्रवार को स्थानीय भिखनपुरा चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल, माला एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया। आगवानी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का भी अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया।
मौके पर विधायक अशोक सिंह, अरूण सिंह, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, प्रभु कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अंकज कुमार, रामनरेश मालाकार, उपेंद्र पासवान, जिला मंत्री धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान, कनक मणि, गीता कुमारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय पांडे, भारत रत्न यादव, फेकू राम, मोर्चा प्रभारी टिंकू शुक्ला, संतोष साहेब, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, राकेश पटेल, साकेत शुभम सहित उत्कर्ष दीक्षित, उत्पल रंजन,आनंद कृष्ण, अनिल सिंह, नवीन ठाकुर, आदित्य कश्यप, अमित राठौर, शांतनु शेखर, अमरेश कुमार बिपुल, आदित्य कुमार अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *