मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर द्वारा 1 जुलाई से नए सत्र की शुरुआत की गई। नए सत्र को पौधारोपण के साथ शुभारंभ किया गया। वही इमलीचट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड में शौचालय एवं स्नानागार बनवाया गया। जिसमें बिहार झारखंड की बहुत सारे क्लब के सदस्य ने सहयोग देकर बनवाया है। उक्त जानकारी क्लब की प्रेसिडेंट रीना सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि हमारे इंटरनेशनल इनरव्हील मीडिया मैनेजर प्रभा रघुनंदन एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. रागिनी रानी ने सभी कार्यक्रम की शुरुआत की। सरकारी बस स्टैंड में ही यात्रियों के लिए स्वच्छ और शीतल जल पिलाने के लिए वाटर कूलर लगाया गया। कार्यक्रम में 16 क्लब की प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी आई हुई थी। जिन्होंने कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग किया। इसमें प्रमुख रूप से रश्मि गुप्ता, प्रियंका कुमार, निभा मिश्रा, शुभ्रा गुप्ता, अंजना चौधरी, प्रीति राज, डॉली श्रीवास्तव, निशा शर्मा, पुष्पा गुप्ता, सोनल वर्मा, लिली साहु, रूपा सिन्हा समेत बड़ी संख्या में क्लब की सदस्य उपस्थित थीं।
Related Articles
भारत नेपाल का बॉर्डर बैरियर नहीं, रिश्ते की सेतु :माधव नेपाल
–औरैया में आयोजित हुआ नेपाल भारत मैत्री संवाद –संवाद में शामिल हुए दोनों देशों के पत्रकार —भारत नेपाल मैत्री भारत –नेपाल मैत्री पर बेहतर काम के लिए पत्रकारों को मिला सम्मान बैरगनिया, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि भारत नेपाल का बॉर्डर बैरियर नहीं है।दोनो देशों के रिश्तो को जोड़ने […]
शिक्षक और छात्र-छात्रा को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए: डॉ. रीता पराशर
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। “दीपक सा जलता है गुरु,फैलाने ज्ञान का प्रकाश,न भूख उसे किसी दौलत की,न कोई लालच न आस,उसे चाहिए हमारी उपलब्धियां उंचाईयां,जहां हम जब खड़े होकर,उनकी तरफ देखें पलटकर,तो गौरव से उठ जाए सर उनका, हो जाए सीना चौड़ा” उक्त बाते मिठनपुरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की निदेशक डॉ. रीता पराशर ने […]
कांटी विधानसभा में भाजपा के संगठनात्मक मंडलों में जिला भाजपा ने मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए
मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। बीते 4 महीने से कांटी विधानसभा में लंबित भाजपा के संगठनात्मक मंडलों में जिला भाजपा ने मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा कर दी है। बीते अप्रैल माह में जिले के सभी 11 विधानसभा अंतर्गत आने वाले अपने 42 संगठनात्मक मंडलों में जिला भाजपा ने 38 मंडलों में ही अध्यक्ष घोषित […]