खबरें बिहार

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की टीम में मनीष कुमार को एक बार फिर उपाध्यक्ष का पद, कई की पदोन्नति, तो कई हुए बाहर

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने मंगलवार को जिला भाजपा की नई कमेटी की घोषणा कर दी। कमेटी में आठ उपाध्यक्ष एवं आठ मंत्री बनाए गए हैं जबकि तीन महामंत्री बनाए गए हैं। जिला कमेटी में 7 महिलाओं को भी स्थान मिला है। जिला कमेटी में कई नए चेहरों को जगह दी गई है।
 उपाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार, चंदा देवी, विशेश्वर शंभू,अंकज कुमार,उपेंद्र पासवान,रामनरेश मालाकार, डॉ रागिनी रानी,रानी सिंह नियुक्त किए गए हैं।
वही धर्मेंद्र साहू,सचिन कुमार,प्रभु कुशवाहा को जिला महामंत्री बनाया गया है।
जिला मंत्री पद पर नचिकेता पांडे, गीता कुमारी, नंदकिशोर पासवान, राम श्रेष्ठ सहनी, धनंजय झा,सुरभि शिखा,समिता शर्मा,कनक मणि को नियुक्त किया गया है।
 संजय चूड़ीवाल को कोषाध्यक्ष एवं मनोज कुमार सिंह नेताजी को कार्यालय मंत्री एवं दिलीप कुमार को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
 जिला प्रवक्ता पद पर राजीव कुमार, सत्य प्रकाश भारद्वाज, सिद्धार्थ कुमार,पवन दुबे, लखनलाल सिंह रमन,प्रदुमन राणा,मनोज कुमार पिंटू नियुक्त हुए हैं.
 वहीं जिला मीडिया प्रभारी पद पर राजकुमार श्रीवास्तव,साकेत शुभम,आशीष अग्रवाल,अमित कुमार शर्मा,आशीष श्रीवास्तव,राकेश पटेल नियुक्त हुए हैं।
 भारत रत्न यादव को युवा मोर्चा,राशि खत्री को महिला मोर्चा, विजय पांडे को किसान मोर्चा,विकास गुप्ता को पिछड़ा मोर्चा,फेकू राम को अनुसूचित जाति मोर्चा, सैयद नजफ हुसैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
 वही अनिल कुमार सिंह को विधि प्रकोष्ठ का आनंद कृष्ण को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का संजय कुमार ओझा को चुनाव आयोग सेल का नवीन ठाकुर शशि को पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रोफेसर डॉ विजय वर्मा को शिक्षा प्रकोष्ठ का तथा अनमोल वर्मा को आई टी सेल का संयोजक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *